{"_id":"59381fe54f1c1bef068b4590","slug":"51496850405-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में 15 जुलाई तक वितरित कर दी जाएं ड्रेस व पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में 15 जुलाई तक वितरित कर दी जाएं ड्रेस व पुस्तकें
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में 15 जुलाई तक दी जाएं ड्रेस व पुस्तकें
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बहराइच। डीएम ने सभी स्कूलों में 15 जुलाई तक ड्रेस व पुस्तकें वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का अनुपालन सुनिश्चित करायें। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि पुस्तक व ड्रेस का वितरण 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करा दिया जाय। सभी विद्यालयों के शौचालयों की साफ-सफाई कराकर उसे उपयोग योग्य बनाया जाय। उन्हाेंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी हैंडपंपों को सही किया जाए। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि बरसात को देखते हुए सभी नालों की सफाई करा दें। उन्होंने बकाया गन्ना का भुगतान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार सागर आदि मौजूद रहे।