फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   50 youth selected for NCC training

एनसीसी प्रशिक्षण के लिए 50 युवाओं का चयन

Wed, 02 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
50 youth selected for NCC training
उर्रा (बहराइच)। सेमरहना में स्थित एसपी वीपी इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीसी 51वीं बटालियन की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। बलरामपुर के कर्नल की देखरेख में दौड़, कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद 33 युवक व 17 युवतियों का एनसीसी प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत सेमरहना में स्थित श्यामता प्रसाद विंदेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। एनसीसीसी 51वीं बटालियन बलरामपुर के कर्नल विनीत द्विवेदी की निगरानी में लिखित व शारीरिक परीक्षा आयोजित हुई। मेजर तेजपाल सिंह, हरीश वर्मा की देखरेख में युवाओं का एनसीसी के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि 33 युवक व 17 युवतियों का चयन एनसीसी के लिए हुआ है। बार्डर एरिया के युवक युवतियों को केंद्र सरकार एनसीसी के लिए प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी छात्रों को एकता, अनुशासन और योग्य नागरिक बनाने लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य दुर्गेश कुशवाहा, प्रबंधक अनिल कुशवाहा, आशुतोष कुमार, जयराम मौर्य, धीरज कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed