फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   49 lakh saplings planted to keep the Terai green

तराई को हरा-भरा रखने को रोपे गए 49 लाख पौधे

Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
49 lakh saplings planted to keep the Terai green
बहराइच। तराई को ऑक्सीजन और पर्यावरण देने के लिए रविवार को 49 लाख पौध रोपित किए गए। जिसमें सभी ने मिलकर सहयोग किया। मझारा तौकली में जिले के प्रभारी मंत्री, सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। जबकि नानपारा क्षेत्र में सांसद के अलावा विधायकों ने पौधरोपण किया। पुलिस समेत सभी विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण किया। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को जिले में रिकॉर्ड 49 लाख पौध रोपण के लिए अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की देखरेख में पूरे जिले में पौधरोपण हुआ। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के मंझारा तौकली में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने पौधरोपण किया। फखरपुर विकास खंड के ग्राम सौगहना में प्रमुख खाद्य सुरक्षा व औषधि सचिव अनीता सिंह, जिलाधिकारी, एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ कविता मीना, एसडीएम महेश कुमार कैथल की अगुवाई में पौधरोपण अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन

वहीं बलहा विकास खंड के नानपारा देहाती ग्राम के बंजारनटांड़ा में सांसद अक्षयवरलाल गोंड, बीडीओ रंजन गुप्ता की अगुवाई में पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। पयागपुर तहसील के मंडी परिसर और नगर पंचायत परिसर में उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर कतरनिया में बलहा विधायक सरोज सोनकर, एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने भूमि पूजन के साथ पौधरोपण शुरू किया। युवा नेता मयंक विश्वकर्मा, महिला नेत्री रूपाली, सचिन सोनकर, तहसीलदार नवीन कुमार, नायब तहसीलदार शशांकनाथ उपाध्याय ने गांव में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए। ग्रामीणों ने भी आम, नीम, जामुन के पौध लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड के दुर्गुपुर गांव में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, डीएफओ मनीष, तहसीलदार राजकुमार ने पौधरोपण किया। महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अंजलि अग्रवाल ने पौधरोपण करवाया। जिसमें डॉ. मधुबाला, डॉ. आकांक्षा पटेल और डॉ. सीमा रावत ने 20 से अधिक पौध रोपित किए। मोतीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एलबी यादव ने पौधरोपण किया। कैसरगंज सीएचसी में एएनएम, अशा बहू और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किए। मिहींपुरवा विकास खंड के जरही स्थित संविलियन विद्यालय में ग्राम प्रधान अरविंद मदेशिया की मौजूदगी में शिक्षकों व अन्य ने पौधरोपण किया। उधर कैसरगंज में आयोजित पौधरोपण अभियान में प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री ने पौधरोपण के लिए शपथ लिया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को पौधरोपण के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद सभी को एक-एक पौध वितरित किया गया। जिसमें जनसमुदाय ने पौध लगाने का संकल्प लिया।
वन विभाग ने पौधरोपण में लगाई छलांग
बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि नानपारा रेंज में रेंजर राशिद जमाल, अब्दुल्लागंज रेंज, चकिया रेंज, बहराइच रेंज में रिकॉर्ड पौध रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि वन विभाग के सभी कर्मचारियों ने स्वयं अधिक मात्रा में पौधे रोपे। जंगल के खाली स्थानों पर भी स्टाफ ने पौध लगाकर पर्यावरण को बचाने और तराई को हरा-भरा बनाने में सहयोग किया।
विद्यालयों में भी हुआ पौधरोपण
जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के परिसर में भी पौधरोपण अभियान चला। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरी में प्रधानाचार्य दीनदयाल पाठक, आचार्य राजेंद्र कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया। तेजवापुर विकास खंड में शिक्षिका शमा प्रवीन, रश्मि प्रभाकर, बृजेश गुप्ता ने पौधरोपण किया। इसी तरह जिले के अन्य सरकारी व निजी स्कूलों में लोगों ने पौधरोपण किया।

थाना परिसर में रोपित किए गए पौध
पुलिस विभाग की ओर से थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। पयागपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने 145 पौध रोपित किये और पुलिस कर्मियों ने हाथ में पौध लेकर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। मोतीपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष आरपी यादव की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गौड़ ने पुलिस बल के साथ पौधरोपण किया। इसी तरह कैसरगंज, सुजौली, हुजूरपुर समेत अन्य थानों में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed