{"_id":"59061f574f1c1bcb3a4416d3","slug":"478-teachers-stop-the-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"478 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
478 शिक्षकों का वेतन रोका
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी देवलथल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन की स्थिति जांची। परीक्षकों की कम संख्या पर डीएम बिफर पड़ें। उन्हाेंने अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईओएस ने 478 परीक्षकों का वेतन रोक दिया।
जिलाधिकारी दोपहर में जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। उन्होंने मूल्यांकन केंद्रों के सभी कक्षों का निरीक्षण कर उपप्रधान परीक्षकों से परीक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उपप्रधान परीक्षकों ने बताया गया कि कम संख्या में परीक्षक उपस्थित हो रहे हैं।
इस पर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने मौके पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन रोकते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण तलब करें।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मूल्यांकन केंद्रों पर अनुपस्थित परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि इंटरमीडिएट कॉपियों के मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच में 17 प्रधान परीक्षक और 225 सहायक परीक्षक अनुपस्थित हैं। जबकि हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 11 प्रधान परीक्षक और 225 परीक्षक अनुपस्थित मिले हैं। सभी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।