फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   47 shops of manure raided, notice to 19 shopkeepers

खाद की 47 दुकानों पर छापा, 19 दुकानदारों को नोटिस

Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
47 shops of manure raided, notice to 19 shopkeepers
नानपारा तहसील के शंकरपुर में उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शासन ने खाद की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम को छापा मारने के निर्देश दिए। मंगलवार को कृषि अधिकारियों ने छह तहसीलों में खाद की 47 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 19 दुकानदारों को अव्यवस्था मिलने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि 18 खाद के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने जिला कृषि अधिकारी को उर्वरक की दुकानों पर छापा मारने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बहराइच सदर, जिला कृषि अधिकारी ने नानपारा व मिहींपुरवा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने तहसील महसी, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा ने कैसरगंज व जय कुमार सरोज उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने पयागपुर में उर्वरक की दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि नानपारा व मिहींपुरवा तहसील में 12 दुकानों पर छापा मारकर छह नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें मेसर्स विष्णु कुमार नैनिहा, यादव खाद व बीज भंडार बढ़ैया कला, पटेल बीज भंडार शंकरपुर, मेसर्स अहमद खाद भंडार शंकरपुर को अभिलेख पूर्ण, दुकान का बोर्ड न लगा होने के कारण नोटिस जारी किया गया। उप कृषि निदेशक ने छह दुकानों पर छापा मारकर करते हुए पांच नमूने जांच को भेजे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने दो, तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने 12 दुकानों पर छापा मारकर चार नमूने जांच के लिए भेजे। छह दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 47 खाद की दुकानों पर छापा मारा गया। इनमें अभिलेख अपूर्ण होने पर 19 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि 18 दुकानों से खाद के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को कैशलेस/डिजिटल भुगतान के लिए यूआर कोड स्थापित या चस्पा करने के निर्देश दिए। अभिलेख पूर्ण रखने, दुकान का बोर्ड लगवाने, प्रतिदिन स्टाक का अंकन रजिस्टर पर करने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने आधार कार्ड से ही पीओएस मशीन से निर्धारित दर पर बिक्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed