{"_id":"f71a00e3efef5294de85edd33f79428e","slug":"469-nomination-on-last-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के अंतिम दिन 469 ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के अंतिम दिन 469 ने भरा परचा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चौथे चरण में नामांकन के अंतिम दिन 468 प्रत्याशियों ने अपने परचे जमा किए। नामांकन पत्रों की जांच 14 व 15 अक्तूबर को की जाएगी। वहीं दूसरी ओर जरवल ब्लाॅक कार्यालय पर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शनिवार को कर्मचारी तैयारी करते रहे।
अंतिम चरण में जिला पंचायत सदस्य के 12 पद और विकासखंड चित्तौरा, पयागपुर व विशेश्वरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य के 328 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हुआ था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्या के लिए अंतिम दिन 67 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं। दो दिन में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 277 नामांकन जमा हुए हैं। विकासखंड पयागपुर के निर्वाचन अधिकारी महेश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर अंतिम दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के 106 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए।
विज्ञापन
विकासखंड चित्तौरा के आरओ जावेद वसीम ने बताया कि आज यहां पर बीडीसी के 153 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। विकासखंड विशेश्वरगंज के निर्वाचन अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीसी के लिए अंतिम दिन 143 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 14 व 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से की जाएगी। इसके बाद 16 अक्तूबर को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।