फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   45 thousand people got vaccinated in mega camp

मेगा शिविर में 45 हजार लोगों को लगा टीका

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
45 thousand people got vaccinated in mega camp
बहराइच। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को वैक्सीनेशन का मेगा शिविर संचालित हुआ। जिसमें लक्ष्य से अधिक 45 हजार लोगों को टीका लगाया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन शिविर संचालित हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर गुरुवार को जिले भर में मेगा शिविर संचालित करने के निर्देश दिए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी के अधीक्षकों को लगभग 2900-2900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके लिए सुबह नौ बजे से ही वैक्सीनेशन शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि लक्ष्य से अधिक 45 हजार लोगों को पूरे जिले में टीका लगाया गया। इनमें पहले और दूसरे डोज का टीका लोगों को लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुन: केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम वैक्सीनेशन पर वेतन बाधित
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मेगा शिविर के लिए देर शाम को बैठक की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी मिली कि दूसरे डोज का टीका फ्रंट लाइन कर्मी नहीं लगवा रहे हैं। इनमें आंगनबाड़ी व सफाई कर्मी शामिल हैं। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिया है।

2847 की हुई कोरोना जांच
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ ने बताया कि कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। जिले भर में स्वास्थ्य टीम द्वारा 2847 लोगों की कोरोना जांच की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण को कम करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed