फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   स्टेशन अधीक्षक पर टिकट वितरक ने किया हमला, केस दर्ज

स्टेशन अधीक्षक पर टिकट वितरक ने किया हमला, केस दर्ज

Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक पर टिकट वितरक ने किया हमला, केस दर्ज
होटल पर खाना खाते समय कहासुनी के दौरान दोनों में हुई मारपीट
विज्ञापन

बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार में होटल पर खाना खाते समय स्टेशन अधीक्षक पर टिकट वितरक ने हमला कर दिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। रात में मामला शांत हो गया।

इसके बाद मंगलवार दोपहर में स्टेशन अधीक्षक ने टिकट वितरक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर टिकट वितरक ने स्टेशन अधीक्षक पर टिकट वितरण में घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोंडा-मैलानी प्रखंड पर बिछिया रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन जंगल के बीच है। स्टेशन पर अधीक्षक के पद पर गोपीराम की तैनाती है। जबकि टिकट वितरण का कार्य पयागपुर निवासी अंकित शुक्ला संभाल रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक और टिकट वितरक प्रतिदिन की तरह सोमवार रात भोजन करने बिछिया बाजार में एक होटल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बातचीत में कहासुनी शुरू हो गई। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि टिकट वितरक अंकित शुक्ला ने हमला कर मारापीटा। स्टेशन अधीक्षक ने विरोध किया तो दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इसी दौरान सुजौली थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। हालांकि मंगलवार दोपहर में स्टेशन अधीक्षक ने सुजौली थाने पहुंचकर टिकट वितरक पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशरफ परवेज का कहना है कि टिकट वितरक के खिलाफ हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

उधर इस मामले में जब टिकट वितरक से बात की गई तो उसने कहा कि टिकट वितरण कार्य में स्टेशन अधीक्षक के कहने पर 71 हजार रुपये से अधिक का घोटाला किया गया। उसी मामले को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने भला बुरा कहा। जिसमें मारपीट हुई। उसने हमला करने से इंकार किया। एसओ का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


चल रही विजिलेंस जांच
बिछिया रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण में दो चक्रों में ढाई लाख रुपये से अधिक का घोटाला हो चुका है। इस मामले की शिकायत होने पर रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू करवाई। गोरखपुर की विजिलेंस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed