फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चोरों ने वृद्धा को लाठियों से पीट चार मकानों से पांच लाख की संपति उड़ाई

चोरों ने वृद्धा को लाठियों से पीट चार मकानों से पांच लाख की संपति उड़ाई

Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने वृद्धा को लाठियों से पीट चार मकानों से पांच लाख की संपति उड़ाई
घाघराघाट (बहराइच)। अलग-अलग गांवों में बुधवार रात चोरों ने चार मकानों से नकदी व जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। झुकिया गांव में वृद्धा के जग जाने पर चोरों ने उसे लाठियों से पीट दिया। गंभीर हालत में वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत झुकिया गांव निवासी रामशंकर पुत्र राम मिलन के घर में बुधवार की रात ताला काटकर चोर घुसे। चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद, जेवरात, बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान चुरा लिया। इस दौरान चोरों के जाने की आहट से घर में सो रही विद्यावती (62) की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। परिवारीजन जब तक जागे चोर भाग निकले। सूचना डायल 100 पर दी गई। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी अवधराम पुत्र सुमिरन के घर में घुसकर नकदी, जेवरात, अनाज समेत अन्य सामान पार कर दिया। थाना क्षेत्र के घूरनपुर गांव निवासी रामशंकर यादव के घर से रात एक बजे के आसपास चोरो ने 60 हजार रुपये नकद, जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। परसोहर गांव निवासी हिमांशु पाठक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नकद, जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। सभी स्थानों पर चोरियों की सूचना थाने पर दी गई। सूचना पाकर पर उपनिरीक्षक गजराज यादव व कांस्टेबल संजीत यादव ने गांव पहुंचकर जांच की है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। चोरों की पिटाई से घायल विद्यावती को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed