फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सेंवई बांटकर शुरु हुई जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक

सेंवई बांटकर शुरु हुई जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक

Tue, 20 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
सेंवई बांटकर शुरु हुई जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक
सेंवई बांटकर शुरू हुई जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक
विज्ञापन

केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष ने बांटी सेंवई
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। विकास भवन सभागार में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक सेंवई खिलाकर भेंटकर शुरू हुई। बैठक में ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश डीएम ने दिए।
केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने पीस कमेटी के बैठक के दौरान इसकी शुरूआत सेंवई भेंट कर की। बैठक के दौरान डीएम अजय दीप सिंह ने कहा कि बहराइच जनपद अमन चैन के लिये सदैव से मशहूर रहा है। इस परम्परा को कायम रखते हुये अलविदा व ईद का त्यौहार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें।
विज्ञापन

उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाहों, मस्जिदों के आसपास व उनके आने जाने के मार्गों की सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर समुचित साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये गये कि 21 से 30 जून तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये मेरी ओर से पत्र भिजवायें। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच हाजी रेहान खां व नगर पंचायत जरवल के अध्यक्ष अनीस रायनी ने ने कहा कि ईद के अवसर पर भी साफ-सफाई, चूनाकारी, बिजली, पानी आदि के बेहतर प्रबंध किये जायेंगें। बैठक के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खां, हनुमान प्रसाद शर्मा, रूमी मियां, लड्डन, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी महसी नागेंद्र कुमार, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed