{"_id":"594185884f1c1b2f7b8b45da","slug":"41497466248-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में फूंका दुकान, अब पुलिस बना रही सुलह का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में फूंका दुकान, अब पुलिस बना रही सुलह का दबाव
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में फूंकी दुकान, पुलिस बना रही सुलह का दबाव
बहराइच। शंकरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के टेंट हाउस की दुकान को कुछ लोगों ने रंजिश में पखवारे भर पहले फूंक दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए सुलह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जबकि आरोपी सऊदीअरब जाने की फिराक में है। रिसिया थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी रहमान का कहना है कि शंकरपुर गांव निवासी फिरोज मोहम्मद, मुटरू, मुंशरिफ व जुबेर अली उससे रंजिश रखते हैं। रहमान के छोटे भाई सज्जाद हुसैन ने जुबेर की तलाकशुदा बहन से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे रंजिश और बढ़ गई। बीते पखवारे विपक्षियों ने उसकी दुकान फूंक दी इससे 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन सुलह का दबाव बना रही है। एसपी सुनील सक्सेना ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।