फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   41 houses ashes due to sparks while cooking

खाना बनाते समय भड़की चिंगारी से 41 मकान राख

Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
41 houses ashes due to sparks while cooking
नवाबगंज के फुलटेकरा गांव में लगी आग से जले ग्रामीणों के आशियानें। - फोटो : BAHRAICH
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलटेकरा में खाना बनाते समय एक ग्रामीण के घर से भड़की चिंगारी ने 41 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग भड़कने से सभी मकान जलकर राख हो गए। मकानों में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, नकदी समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक गोवंश व एक बकरी की भी मौत हो गई। इसके साथ ही कई बीघा गेहूं की फसल भी नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम नानपारा व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम फुलटेकरा में रविवार की दोपहर एक ग्रामीण के घर खाना बनाते समय आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। ग्रामीण जब तक आग बुझाने के प्रयास करते तब तक आग की चपेट में आने से ज्योति, तीरथ, बंसी लाल, फेरन, राजितराम, शोभाराम, राकेश, जंगली, पैरू, इंदरजीत, ज्वाला, कैलाश, नान, सीताराम, गुलाम, मुरली, रामदीन, रामसूरत, चेतराम समेत 41 ग्रामीणों के मकान जलकर नष्ट हो गए। इन मकानों में रखा गृहस्थी का सामान भी जल कर राख हो गया। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों की दस बीघा गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही एक गौवंश व एक बकरी भी आग में जल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम नानपारा अजीत परेश व तहसीलदार तहसीलदार नानपारा भी मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। राजस्व कर्मियों द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed