{"_id":"643c3a3b4afe639ab2083d26","slug":"40-presented-claim-for-the-post-of-president-bahraich-news-c-13-1-187200-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अध्यक्ष पद के लिए 40 ने पेश की दावेदरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अध्यक्ष पद के लिए 40 ने पेश की दावेदरी
Sun, 16 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर/मिहींपुरवा/कैसरगंज। नगर निकाय चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन अध्यक्ष पद के लिए काफी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभासद पद के लिए 275 लोगों ने दावेदारी पेश की। बहराइच नगर पालिका के लिए आम आदमी पार्टी से तिलत प्रवीन व नानपारा नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम रसूल कुरैशी ने नामांकन करवाया। पयागपुर से सपा के टिकट से बालेन्द्र उर्फ विपिन श्रीवास्तव ने ताल ठोंका और पत्नी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है। अंतिम दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की जमघट नामांकन पटलों पर देखने को मिलेगी। रविवार को बहराइच नगर पालिका परिषद के लिए आम आदमी पार्टी से तिलत प्रवीन व आयशा ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करवाया। नानपारा नगर पालिका परिषद से कांग्रेस के टिकट से गुलाम रसूल कुरैशी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। आम आदमी पार्टी से सुफियान अफसर ने दावेदारी पेश की।
रविवार को नगर पंचायत पयागपुर में समाजवादी पार्टी से बालेन्द्र उर्फ विपिन श्रीवास्तव ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी पत्नी पारुल श्रीवास्तव ने भी निर्दलीय रूप में तीन सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। आम आदमी पार्टी से मनीष कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संतोष तिवारी व उनकी मां रानी देवी ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत मिहींपुरवा से बसपा प्रत्याशी के रूप में सतेन्द्र कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अजय वर्मा, अलोक वर्मा, कौशल वर्मा, फुलकेशरा वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत कैसरगंज से दिवाकर मिश्रा, शिवकुमार, मुन्नी, शिवराज वर्मा, जयचंद सोनी व श्रीपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।