{"_id":"5f60f0538ebc3e56684cf8fc","slug":"37-people-corona-infected-in-bahraich-bahraich-news-lko540318761","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 37 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 37 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कोरोना पॉfजटिव मरीज मिलने के बाद सील किया गया गेट।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ मरीजों ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया है।
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोविड अस्पताल रिसिया, चित्तौरा में भर्ती कराया गया है, जबकि शहर क्षेत्र के लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट में कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में उन्हें भी होम आइसोलेट कराया गया है।
48 घंटे के लिए बंद हुआ कलेक्ट्रेट
बीते दिन जारी हुई जांच रिपोर्ट में कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बैरिकेडिंग करा दी गई। 48 घंटे के लिए कलेक्ट्रेट को बंद कर दिया गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद की ओर से कलेक्ट्रेट को सैनिटाइज कराया गया है।