{"_id":"450601fb3b9b79b818ed4dd2b2e52b50","slug":"369-child-in-bahraich-are-malnourished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 369 बच्चे अब भी अति कुुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 369 बच्चे अब भी अति कुुपोषित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत अधिकारियों ने प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच गांव गोद लिए। इसके बावजूद कुपोषण के खिलाफ जंग में प्रशासन को थोड़ी सफलता मिली है।
70 गांवों में 369 बच्चे अभी भी अतिकुपोषित हैं। सबसे ज्यादा खस्ताहाल चित्तौरा विकासखंड है। यहां 54 बच्चे अतिकुपोषित हैं। डीपीओ का दावा है कि जल्द ही ये बच्चे पूर्णतया स्वस्थ्य हो जाएंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या ने बताया कि दिसंबर 2014 के अनुसार जिले के 70 गांवों में 1056 अतिकुपोषित बच्चे मिले थे।
पिछले छह माह में संचालित किए गए विभिन्न अभियानों का नतीजा यह है कि अब इनकी संख्या 369 रह गई है, जबकि शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों की संख्या चार लाख 44 हजार 825 के सापेक्ष 82 हजार 592 बच्चे कुपोषित मिले थे।
विज्ञापन
जबकि मई की रिपोर्ट के अनुसार अब इनकी संख्या 78 हजार 446 रह गई है। उन्होंने बताया कि 2893 आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये इन बच्चों के सेहत पर नजर रखी जा रही है।
अतिकुपोषित बच्चों के ब्लॉकवार आंकड़े
बलहा में 30, हुजूरपुर में 22, महसी में 24, रिसिया में 28, तेजवापुर में 34, फखरपुर में 18, चित्तौरा में 54, जरवल में 24, शिवपुर में 10, मिहींपुरवा में 36, नवाबगंज में 10, कैसरगंज में 17, विशेश्वरगंज में 48 और पयागपुर में 14 बच्चे अतिकुपोषित हैं।