फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   35 thousand population will get urban facilities

35 हजार आबादी को मिलेंगी नगरीय सुविधाएं

Tue, 10 Dec 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
35 thousand population will get urban facilities
पयागपुर (बहराइच)। शासन की ओर से पयागपुर को नगर पंचायत के गठन की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। पयागपुर कस्बे के साथ ही उससे सटी पांच ग्राम पंचायतों को शामिल कर नगर पंचायत अस्तित्व में आएगी। इससे क्षेत्र की 35 हजार आबादी को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। दो साल पहले हुए परिसीमन से अधर में लटकी नगर पंचायत गठन की कवायद को पूरा कराए जाने को लेकर विधायक पयागपुर के प्रयासों की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

पयागपुर कस्बा नगर पंचायत बनने की लंबे अरसे से आस देख रहा था। नगर पंचायत के गठन को लेकर तय किए गए मानकों पर खरा उतरने के बाद भी आज तक गठन की कवायद नहीं हो सकी थी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ब्लॉक, अस्पताल, तहसील और शिक्षा के उच्च मानकों को हासिल करने के बाद भी सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व ही कैबिनेट की बैठक में पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मंजूरी नहीं दी गई, जिससे लोगों को मायूसी हाथ लगी थी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में नगर पंचायत को मंजूरी दिए जाने के लिए नगर विकास विभाग की ओर से परिसीमन कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया था। तीन जनवरी 2017 को अनंतिम सूचना जारी कर दी गई थी। दो साल से प्रस्ताव अधर में लटका हुआ था। सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिस पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में नगर पंचायत की गठन को मंजूरी दे दी गई। पयागपुर नगर पंचायत का गठन किए जाने के लिए नगर पंचायत नूरपुर, सचौली, रुकनापुर, तालाब बघैैल और पयागपुर खास ग्राम पंचायत को इसमें शामिल किया गया है। लगभग 35 हजार की आबादी नगर पंचायत में शामिल रहेगी।
बसपा शासनकाल से लटका था मामला
बसपा की सरकार सूबे में 2007 से लेकर 2012 तक रही। पयागपुर क्षेत्र के रहने वाले तत्कालीन मंत्री दद्दन मिश्रा ने सरकार सेे नगर पंचायत गठन का प्रयास शुरू किया था। मगर यह प्रयास पूरा नहीं हो सका था। इसके बाद से भाजपा की सरकार में विधायक सुभाष त्रिपाठी क्षेत्र की जनता को सुविधाएं दिलाए जाने के लिए आगे आए। उनके प्रयासों से ही नगर पंचायत गठन की कवायद अपने अंजाम तक पहुंच सकी है।
मिलेंगी यह बुनियादी सुविधाएं
नगर पंचायत का गठन होने के बाद पूरे क्षेत्र में करीब 12 वार्ड बनाए जाने की संभावना है। इन वार्डों के बनने के बाद बिजली, चौड़ी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण, पेयजल के लिए पानी की टंकियां व ट्यूबवेेल आदि का निर्माण कराया जाएगा।

हम सभी नगर के विकास में करेंगे योगदान
पयागपुर कस्बा बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा था। सरकार की ओर से नगर पंचायत का गठन किए जाने के बाद यहां पर सुविधाओं के बढ़ने की उम्मीद जगी है। भूपगंज बाजार निवासी हरिओम रस्तोगी और कटहरी बाग निवासी रामावती ने कहा कि क्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ाए जाने की दिशा में काम तेजी से होगा। हम सभी अरसे से इसकी राह देख रहे थे। भूपगंज बाजार निवासी सतेंद्र केडिया और कोट बाजार निवासी अनिल निगम ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में हम सब लोग भी अपना पूरा योगदान देने की कोशिश करेंगे। इतिहासकार कोट बाजार निवासी परमेश्वर सिंह ने कहा कि पयागपुर क्षेत्र में अब विकास तेजी के साथ हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed