{"_id":"fa61fb2f11afa512529ce634080f2d49","slug":"32-farmers-honoured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 अन्नादाता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 अन्नादाता सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती बुधवार को जिले में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कृषि विभाग की तरफ से कृषि भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उन्नत लक्ष्य प्राप्त कर जिले के नाम बढ़ाने वाले 32 अन्नदाताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक कृषि एके सागर ने दीप प्रज्वलित व चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण का क्षरण किए बिना ग्रामीण जीवन में गुणात्मक सुधार कर आर्थिक वृद्धि एवं खुशहाली लाना ही कृषि विकास की परिकल्पना है।
बताया कि प्रदेश स्तरीय पुरस्कार के लिए चुने गए 34 किसानों में से नौ किसान बहराइच के हैं। यह बहराइच के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर उन्होंने कृषि, रेशम, उद्यान एवं मत्स्य के आठ-आठ किसानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पुरस्कृत होने वाले किसानों में भीष्म सिंह, राजेश कुमार वर्मा, राम फेरन पांडेय, मधुकर, तिलकराम, राधेश्याम मौर्या, कन्हैयालाल, नौशाद खां, सईद अहमद, मोहम्मद फरीद, लखराज प्रसाद यादव, अजीज खां, राम शंकर यादव, हसीब खां, मुतल्लिब खां, केशव राम यदव, राम प्रसाद, ननकऊ, दुर्गा प्रसाद, मोहम्मद शफीक, धनीराम, राम विलास, लालजी, युनुस, राजवंती, अहमद, मतलूब, कंचन देवी, राधिका, विद्याराम, संजय, नूरजहां शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक रेशम एके सिंह, जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
जबकि फसल अनुसंधान केंद्र प्रभारी डॉ एमबी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ शेर सिंह ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर किसानों ने खेती की बेहतरी के लिए कई अहम सुझाव दिए।