{"_id":"5c0aae71bdec2241c26343eb","slug":"31544203889-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पयागपुर से कानपुर रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पयागपुर से कानपुर रोडवेज बस सेवा शुरू
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर क्षेत्र के लोग अब सीधे कानपुर तक बस का सफर कर सकेंगे। बस सेवा का शुक्रवार को शुभारंभ विधायक सुभाष त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। बस पयागपुर से चलकर बस हुजूरपुर, कैसरगंज, बाराबंकी, लखनऊ होते हुए कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद वहां से शाम को पुन: पयागपुर के लिए रवाना होगी।
परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम इरफान खान ने बताया कि जिले से प्राप्त 10 बसों में से एक बस पयागपुर से कानपुर के लिए संचालित की जा रही है। जो सुबह सात बजे पयागपुर से लखनऊ तक जाएगी। वहां से कानपुर के लिए रवाना होगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना चाहती है।
उसी के तहत बस सेवा शुरू की गई है। निशंक त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा पयागपुर में भी अन्य क्षेत्रों से बसों का संचालन शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम को बस यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीडी मिश्रा, युवा मोर्चा के आनंद त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन संस्कृत प्राचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमोहन शुक्ल ने किया।