फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   योग का महाकुंभ आज, तैयारियां पूरी

योग का महाकुंभ आज, तैयारियां पूरी

Wed, 21 Jun 2017 05:19 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
योग का महाकुंभ आज, तैयारियां पूरी
योग का महाकुंभ आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्टेडियम के साथ ही स्कूल, कॉलेजों व निजी संस्थाओं में होगा आयोजन
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले में योग के महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून को इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 हजार लोगों के एक साथ योग करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों और निजी संस्थाओं ने भी योग के आयोजन की तैयारियां की हैं। सुबह सात बजे से योगाभ्यास शुरू होगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। लोगों को निरोगी बनाने व योग के माध्यम से बीमारियों को दूर करने के लिए योग दिवस के मौके पर वृहद आयोजन की तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थल को योगाभ्यास के लिए चयनित किया गया है। यहां पर टेंट लगाने के साथ ही अन्य इंतजाम किए गए हैं। यहां एक साथ 10 हजार लोग योगाभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा चौपाल सागर में आयोजक शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में दो दिन से योगाभ्यास चल रहा है। 21 जून को सुबह सात बजे से बड़ी संख्या में लोग यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। पतंजलि समिति की ओर से भी बहराइच, नानपारा, कैसरगंज आदि स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी माध्यमिक स्कूलों में योगाभ्यास आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। योगाभ्यास की फोटोग्राफी के साथ उसकी वीडियोग्राफी भी सभी को करानी होगी।
विज्ञापन


इंसेट
योग शिविर में अफसरों की उपस्थिति अनिवार्य : डीएम
बहराइच। डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रात: सात से 7:45 बजे तक योग अभ्यास किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में जनपद मुख्यालय पर इंदिरा स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें जनपद के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या सहित अन्य लोग भी योगाभ्यास करेंगे। डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अनिवार्य रूप से कार्यक्रम स्थल पर प्रात: छह बजे से उपस्थित होकर योग शिविर में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed