{"_id":"594819134f1c1bc4388b45c1","slug":"31497897235-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न संगठनों ने की बैठक
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले के विभिन्न संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठक कर 21 जून को योग दिवस के आयोजन की तैयारियों पर मंथन कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता डा.राकेश कुमार दूबे ने किया। बैठक में शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा डाकघर स्थित परिषद के जिला मंत्री के आवास पर सुबह 6 से 7 बजे योग श्िविर लगेगा। बैठक में मीडिया प्रभारी ने उमाकांत श्ुक्ला ने बताया कि योग शिविर का संचालन पंतजलि योग समिति के प्रशिक्षक आचार्य कपिलदेव तिवारी करेंगे।
उधर मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी स्थित रामजानकी मंदिर में पंतजलि योग समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जनपद प्रभारी डॉ.शैलेश कृष्ण विश्वास ने बताया कि सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित योग शिविरों को संचालित कराने के लिए समिति के शिक्षकों की सूची तैयार कर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वाधान में महाराज सिंह इंटर कॉलेज, कैसरगंज में हुजूरपुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में भी योग शिविर का आयोजन सुबह 5:30 से 8 बजे तक होगा। बैठक में अभिनव साई, वासू श्रीवास्तव, मुकेश, कौशल शर्मा, दीपिका, गुड़िया, अंशू आदि मौजूद रहे। जिला होमगार्ड एसोसिएशन ने भी बैठक कर कपूरथला स्थित पार्क में योग शिविर के आयोजन की तैयारियों पर मंथन किया। अध्यक्षता करते हुये जिला कमांडेंट सुभाषचंद्र ने बताया कि योग शिविर के प्रचार प्रसार के लिए एक संकल्प रैली मरीमाता मंदिर तक निकाली जाएगी।
स्कूलों में आयोजित करें योग दिवस
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सभी स्कूलों में होगा। इस मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिए गए हैं। योग शिविर सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक संचालित होगा। इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी स्कूल प्रशासन को कराना होगा।