{"_id":"59480b064f1c1b6b4c8b46e5","slug":"31497893638-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडवकालीन मंदिर को पर्यटन के रूप में करें विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडवकालीन मंदिर को पर्यटन के रूप में करें विकसित
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडवकालीन मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराएं
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
नवाबगंज (बहराइच)। क्षेत्र में बने पांडवकालीन मंदिर के पास स्थित प्राचीन मानसरोवर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को मंगलीनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने एसडीएम नानपारा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होेंने मांग की है कि पांडवकालीन मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया जाए।
नवाबगंज के मंगलीनाथ में पांडवकालीन शिव मंदिर स्थित है। मंदिर के पास स्थित मानसरोवर की मान्यता है कि इसमें स्नान करने से दुखों से छुटकारा मिलता है, लेकिन यह सरोवर अतिक्रमण और उपेक्षा का शिकार है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण कराने की मांग मंगलीनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की है। अध्यक्ष की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर के पास स्थित मानसरोवर पूजित है। कार्तिक पूर्णिमा आदि पर्वों पर यहां मेला लगता है, लेकिन अव्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होेंने सरोवर के चारों तरफ पौधरोपण कराने की भी मांग की है। इस मौके पर ट्रस्ट के साधूराम चक्रवर्ती, विनोद सिंह, मुंशीलाल वर्मा, फौजदार वर्मा, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे ।