{"_id":"5ed7d3a98ebc3e90a939232b","slug":"3033-citizens-reach-nepal-and-535-reach-india-bahraich-news-lko524327760","type":"story","status":"publish","title_hn":"3033 नागरिक नेपाल तो 535 पहुंचे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3033 नागरिक नेपाल तो 535 पहुंचे भारत
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। विभिन्न प्रदेशों में काम कर रहे नेपाली नागरिक इस समय घर वापस लौट रहे हैं। दो दिन में 3033 नेपाली नागरिक अपने देश को रवाना हुए। वहीं नेपाल में काम कर रहे 535 भारतीय नागरिकों ने अपने देश में प्रवेश लिया।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत और नेपाल में लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि सरकार ने इस दौरान नागरिकों को अपने देश जाने के लिए छूट दी है। उसी के तहत दोनों देशों के नागरिक अपने घर को रवाना हो रहे हैं। भारत के मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र में काम कर रहे नेपाली श्रमिक रुपईडीहा सीमा पर पहुंच रहे हैं।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को 3033 नेपाली नागरिक बसों से नेपाल को भेजे गए हैं, जबकि नेपाल में काम कर रहे भारत के 535 नागरिकों को अपने देश में प्रवेश मिला। यह सभी लखीमपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई व बहराइच जिले के निवासी हैं। इस दौरान सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।