फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   29 nomination cancelled

29 के नामांकन खारिज

Sat, 10 Oct 2015 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 10 Oct 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 29 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। 107 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। जांच व नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

  तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 21 पदों के लिए 476 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र कमी पाए जाने पर खारिज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


26 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब चुनाव मैदान में 448 प्रत्याशी बचे हैं। उधर विकास खंड रिसिया में आशा बहू सितारा देवी ने भी परचा दाखिल किया था। इनके साथ यहां पर पांच नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इसी क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोजी समेत तीन लोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। यहां पर 654 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड मिहींपुरवा में 1516 नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 15 परचे खारिज कर दिए गए। यहां पर दो प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

इसी तरह विकास खंड नवाबगंज में 51 प्रत्याशियों की नाम वापसी और सात नामांकन खारिज होने के बाद 678 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। यहां पर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र समेत तीन लोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। विकास खंड बलहा में तीस प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद 835 प्रत्याशी चुनाव मैैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed