{"_id":"6a28647165a52c2ee20a3524","slug":"2552-lakh-voters-will-elect-the-village-government-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150985-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 25.52 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 25.52 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
Wed, 10 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले के सभी बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। फाइनल सूची में शामिल 25 लाख 52 हजार 892 मतदाता अब गांव की सरकार चुनने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया कई मायनों में खास रही। पहली बार मतदाताओं का सत्यापन आधार संख्या के अंतिम चार अंकों के मिलान के जरिये किया गया। इससे एक ही व्यक्ति के नाम विभिन्न स्थानों पर दर्ज होने की पहचान करना आसान हो गया। जांच के दौरान 23,883 ऐसे नाम सामने आए जो एक से अधिक जगहों पर दर्ज थे। सभी डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सूची से हटाकर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया गया।
अनंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल 25 लाख 76 हजार 775 मतदाता दर्ज थे, लेकिन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 25 लाख 52 हजार 892 रह गई है। प्रशासन का दावा है कि इस बार की सूची पहले की तुलना में अधिक सटीक और विश्वसनीय होगी।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे, ताकि लोग अपने नामों का सत्यापन कर सकें। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों और बूथों का निर्धारण भी पूरा कर लिया गया है।
ब्लॉकवार मतदाताओं की संख्या
मिहींपुरवा ब्लॉक जिले में सर्वाधिक 2,65,153 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा ब्लॉक है, जबकि कैसरगंज में सबसे कम 1,31,416 मतदाता हैं। इसके अलावा जरवल में 1,74,006, हुजूरपुर में 1,65,538, फखरपुर में 2,07,112, तेजवापुर में 1,78,948, बलहा में 1,88,925, महसी में 1,84,469, शिवपुर में 2,02,141, नवाबगंज में 1,51,231, चित्तौरा में 1,96,984, रिसिया में 1,73,374, पयागपुर में 1,53,187 तथा विशेश्वरगंज में 1,80,428 मतदाता शामिल हैं।
1278 मतदान केंद्रों पर बने 3890 बूथ
पंचायत चुनाव के लिए जिले में 1278 मतदान केंद्र और 3890 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। जिले में कुल 1043 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या 13,671, क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) के 1,561 वार्ड तथा जिला पंचायत (डीडीसी) के 62 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही अब पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है।