फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   245 leprosy patient will get rs. 2500 pension

बहराइच के 245 कुष्ठ रोगियों को मिलेगी `2500 पेंशन

Thu, 17 Sep 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 17 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। राज्यपाल राम नाईक की पहल पर नौ सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच से कुष्ठ रोगियों की पेंशन को 2500 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके बाद कुष्ठ विभाग ने रोगियों को चिह्नित करने का काम किया है। विभाग ने विकलांग विभाग को पेंशन देने के लिए 245 कुष्ठ रोगियों की सूची प्रदान की है। अभी तक बीस रोगियों को ही विकलांग विभाग पेंशन दे रहा था।
विज्ञापन


कुष्ठ विभाग के सर्वे में ये सामने आया कि बहराइच में अभी तक महज बीस कुष्ठ रोगियों को प्रतिमाह महज तीन सौ रुपये की पेंशन मिल रही थी। सर्वे के दौरान कुष्ठ विभाग ने जिले के 245 कुष्ठ रोगियों को पेंशन दिए जाने के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकलांग अधिकारी अनुपमा मौर्या ने बताया कि कुष्ठ विभाग की ओर से 245 रोगियों की सूची विभाग को भेजी गई है। विभाग की ओर से इस सूची को शासन को भेज दिया गया है।

अब इन रोगियों को प्रतिमाह 2500 हजार की दर से पेंशन प्रदान की जाएगी। इस पर प्रतिमाह 612500 रुपये खर्च होंगे। जबकि सालाना यह रकम 73 लाख 50 हजार के करीब होगी।


उन्होंने बताया कि आगे सर्वे होने पर आने वाली सूची के लाभार्थियों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में पात्र लोग कुष्ठ विभाग की ओर से जारी प्रमाण पत्र के साथ विभाग में आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed