{"_id":"0891a9b6b731e01ff25e01b5a121b08d","slug":"24-centres-for-lekhpal-bharti-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 परीक्षा केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 परीक्षा केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। 13 सितंबर को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को परदर्शिता पूर्ण कराने के लिए निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों को सात जोन में बांटा गया है।
प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 परीक्षार्थियों पर कम से कम दो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी।
आंतरिक कक्ष निरीक्षक भी तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का सामान जमा करने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर नकल की सामग्री या आपत्तिजनक दस्तावेज लेकर प्रवेश न करने पाए।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि लिखित परीक्षा के समय अनुचित साधनों का प्रयोग करने की स्थिति में आवेदक का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर भी कार्रवाई होगी।
अपर जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, केंद्र पर्यवेक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अवगत कराएंगे।
एडीएम ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर बच्चे लाल, महसी के सीपी तिवारी, नानपारा के घनश्याम, उप संचालक चकबंदी शिवपूजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार डिग्री कॉलेज बनकटा, महिला महाविद्यालय बहराइच, पं. अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना, संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलोजी कीर्तनपुर, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, गायत्री महाविद्यालय रिसिया, राम तेज भगौती प्रसाद कॉलेज धरसवां, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया, बुद्धा पब्लिक स्कूल लखनऊ रोड बहराइच, राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तारा महिला इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज घसियारीपुरा, श्यामता प्रसाद इंटर कॉलेज भदौली चक, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज कैलाश नगर, बनवारी देवी इंटर कॉलेज बनकटा, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर, संत पथिक विद्यालय पथिक नगर मरौचा, वैद्य भगवान दीन मिश्रा गॉधी इंटर कॉलेज, महिमा महिला इंटर कॉलेज गोकुलपुर हुजूरपुर रोड, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सूफीपुरा, राम कुमार भानीरामका इंटर कॉलेज चिलवरिया, और आजाद इंटर कॉलेज बहराइच को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।