फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   2.25 lakh people will receive pensions before Diwali.

Bahraich News: दिवाली से पहले 2.25 लाख लोगों को मिलेगी पेंशन

Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
2.25 lakh people will receive pensions before Diwali.
बहराइच। दिवाली से पहले जिले के वृद्धों, दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं को पेंशन की सौगात मिलने की उम्मीद है। तीनों पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में किस्त भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इससे जिले के 2,25,964 पेंशनार्थियों को राहत मिलेगी। त्योहार से पहले पेंशन की धनराशि मिलने से लाभार्थियों को जरूरी घरेलू खर्चों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक 1,26,464 लाभार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, दिव्यांग पेंशन योजना से करीब 22 हजार लोग लाभान्वित होते हैं। निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लगभग 77,500 महिलाओं को पेंशन दी जाती है। इस तरह तीनों योजनाओं में पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या 2.25 लाख से अधिक है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से इन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति माह एक-एक हजार रुपये के तहत हर तीन माह पर एक साल में चार किस्तों में पेंशन की राशि भेजी जाती है। त्योहार के मद्देनजर पेंशन की किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को इसके खाते में पहुंचने का इंतजार है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि तीनों पेंशन योजनाओं में पंजीकृत लाभार्थियों को दूसरी किस्त भेजी जा रही है। जल्द ही सभी पत्रों के खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed