{"_id":"59c6a92b4f1c1b91688b6364","slug":"21506191659-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर मांगी सुख-समृद्धि, महाआरती में उमड़ रही भीड़
बहराइच। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना देवी मंदिरों में हुई। माता के जयकारों से देवी मंदिर व पांडाल गूंजते रहे। ग्रामीण अंचलों में भी मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर सुख समृद्धि की कामना की।
नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को सुबह से ही देवी मंदिरों और पंडालों में भक्तों ने मां चंद्रघंटा की आराधना विधिविधान से की। पूजन अर्चन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। आरती कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। मरीमाता मंदिर, नगर के संहारणी मंदिर, गुल्लाबीर मंदिर, रामजानकी मंदिर, काली देवी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्त उमड़ते।
पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजन के साथ ही सुबह और शाम में होने वाली आरती में श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं। नानपारा, कैसरगंज, पयागपुर, मिहीपुरवा, उर्रा, रिसिया, विशेश्वरगंज, हुुजूरपुर आदि स्थानों पर भी मां के पूजन-अर्चन का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
महसी, रिसिया व रामगांव में प्रतिमाओं की स्थापना
राजीचौराहा। तहसील महसी में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र के सिपहिया प्यूली, सिकंदरपुर, बंजारी मोड़, मरौचा, जैतापुर, बिसवां, तारापुरवा, नंदवल, संगवा, एरिया, नौतला, राजी चौराहा आदि स्थानों पर चल रही पूजा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
रिसिया में मां संतोषी माता मंदिर, हनुमान मंदिर, गायत्री नगर, भैंसाही समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमा स्थापित की गई है। रामगांव थाना क्षेत्र के 27 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। चाकूजोत, सोहरवा, छियारनपुरवा, शांतीनगर, बेगमपुर, भगवानपुरमाफी, मोहम्मदनगर, धर्मनपुर, फत्तेपुरवा, अचाकपुर आदि स्थानों पर मां दुर्गा के जयकारे लग रहे हैं।
राममंदिर की झांकी देखने को उमड़ रहे भक्त
शहर के नारायण नगर लोहिया चौराहे पर श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस बार प्रस्तावित राममंदिर की झांकी सजायी गई है। राम मंदिर की झांकी के बीच मां दुर्गा के नौ स्वरूप का प्रकटीकरण हो रहा है।
समिति के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि मां दुर्गा के सभी स्वरूप की भव्य झांकी प्रतिदिन महाआरती के समय घंटा घड़ियाल के बीच प्रस्तुत की जा रही है। यह झांकी प्रतिदिन रात में आरती के समय दिखायी जा रही है। शनिवार को मां के स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। घंटा घड़ियाल की गूंज से माहौल भक्तिमय रहा।
उर्रा में निकाली गई कलश यात्रा
उर्रा। मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत उर्रा में सर्व श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव की 101 महिलाएं शामिल रहीं। सिर पर कलश लेकर महिलाएं उर्रा बगिया, बाजार, कबेलपुर, सौंजहा, टेपरा, बस स्टॉप होते हुए गेरुआ नदी स्थित सोतीनाला पहुंची।
यहां पर सभी ने पूजन अर्चन कर कलश में जल भरा। इसके बाद सभी महिलाएं कलश लेकर गांव भ्रमण कर पूजा स्थल पर पहुंची। यहां पर पूजन अर्चन के बाद कलश की स्थापना हुई। काफी संख्या में समिति पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।