{"_id":"261ba417ba375f9ba4ef71ac286040aa","slug":"215-nominations-today-for-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"215 प्रधान पदों के लिए आज से नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
215 प्रधान पदों के लिए आज से नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
जिले में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चार चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के तहत महसी के तीन ब्लॉकों में सोमवार से नामांकन शुरू होंगे। पहले चरण में 215 ग्राम प्रधान और 2853 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए सात नवंबर को चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई थी। बहराइच जनपद में 1054 ग्राम प्रधान और 13,838 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चार चरणों में चुनाव कराया जाना है। प्रशासन की ओर से पहले चरण में महसी तहसील के विकासखंड तेजवापुर, महसी और शिवपुर में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
तेजवापुर के 1 लाख 50 हजार 751 मतदाता, महसी के 1 लाख 60 हजार 138 मतदाता और शिवपुर के 1 लाख 71 हजार 109 मतदाता पहले चरण में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 16 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 17 नवंबर को शाम चार बजे तक नामांकन किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 18 व 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 नवंबर को सुबह आठ से तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। पहले चरण के लिए 28 नवंबर को बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
विकासखंड मुख्यालयों और जिला पंचायत में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाना पड़ रहा है। इसके लिए निर्धारित शुल्क डेढ़ सौ रुपये है। जबकि ब्लॉक मुख्यालयों पर लगे कर्मचारी ढाई सौ से तीन सौ रुपये की वसूली कर रहे हैं।
इसी तरह नामांकन पत्र खरीदने के लिए महिलाओं को 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। जबकि तेजवापुर ब्लॉक में कर्मचारियों की ओर से तीन सौ रुपये वसूल किया जा रहा है। इसका भी निर्धारित मूल्य डेढ़ सौ है। इसमें महिलाओं व आरक्षित जाति के लोगों को सिर्फ 75 रुपये ही देने होते हैं।
विकासखंड तेजवापुर के ब्लॉक मुख्यालय पर मतदाता सूची भी शुल्क जमा कर दी जाती है। इस प्रमाणित प्रति को सौ रुपये जमा करने के बाद दिया जाता है। जिसे नामांकन पत्र के साथ लगाना जरूरी होता है। जबकि कर्मचारियों द्वारा यहां भी दो सौ रुपये वसूल किए जा रहे हैं।