{"_id":"594d54df4f1c1bcf0b8b45fc","slug":"21498240223-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय झुलसी महिला, मौत
उर्रा तमोलिन पुरवा में हुआ हादसा
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा तमोलिन पुरवा में शुक्रवार को सुबह खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से एक महिला झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही महिला ने दम तोड़ दिया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा तमोलिन पुरवा निवासी गीता (27) पत्नी ननकू सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है