{"_id":"594d54da4f1c1bf77d8b46ac","slug":"21498240218-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाया को लेकर जांच करने पहुंचे जेई व लाइनमैन को सपा नेता ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाया को लेकर जांच करने पहुंचे जेई व लाइनमैन को सपा नेता ने पीटा
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता ने जेई व लाइनमैन को पीटा
समर्थकों के साथ उपकेंद्र में की तोड़फोड़, अभिलेख फाड़े
बिजली बकाया को लेकर कनेक्शन काटने पर पहुंचे थे कर्मचारी
बहराइच। शहर के बशीरगंज निवासी एक सपा नेता के बिजली बकाया पर कनेक्शन काटने पहुंचे जेई और लाइनमैन की पिटाई कर दी। इसके बाद समर्थकों के साथ उपकेंद्र में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर अभिलेख फाड़ डाले। इससे लगभग दो घंटे तक अफरातफरी रही। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
शहर के बशीरगंज निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुमई खां के घर लगे बिजली कनेक्शन का बकाया करीब एक लाख रुपये हो गया था। इसको लेकर शुक्रवार को बशीरगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश पटेल लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों के साथ सपा नेता के घर पहुंचे। वहां बिजली कनेक्शन को काटने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी सपा नेता ने जेई व लाइनमैन की पिटाई कर दी। विवाद के बाद सभी उपकेंद्र आ गए। एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच सपा नेता अपने कई समर्थकों के साथ उपकेंद्र पर आ धमके और ईंट-पत्थर चलाते हुए कर्मचारियों से अभद्रता की। अभिलेख भी फाड़ दिए। कुर्सी व मेज भी तोड़ दी। जेई ने कोतवाली देहात और रामगांव थाने में तहरीर दी। इस मामले में सीओ विजय शंकर मिश्र का कहना है कि अभी तक उनको मामले की सूचना नहीं थी। फोर्स भेजकर केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।