{"_id":"594955e94f1c1b53128b45c2","slug":"21497978345-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में आईं 1068 शिकायतें, निस्तारित हुई महज 55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में आईं 1068 शिकायतें, निस्तारित हुई महज 55
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में निपटीं महज 55 शिकायतें
बहराइच। जनपद की छह तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पयागपुर में सर्वाधिक 525 शिकायतें आईं। डीएम ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए तहसील दिवस समाप्त होने पर सभी को संबोधित कर निस्तारण के लिए आश्वस्त करने को मजबूर हो गए।
पयागपुर में तहसील दिवस में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह और एसपी सुनील सक्सेना जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर सुबह दस बजे से ही लंबी कतार लगी थी। लगभग दो सौ से अधिक शिकायतें सुनने के बाद भी दोपहर दो बजे तक भीड़ नहीं समाप्त हुई। जिस पर डीएम ने तहसील के बाहर आकर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की जागरूकता देखकर वह काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। यहां लगभग 525 शिकायतें आई थीं। जिसमें दस का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में एसडीएम गौरांग राठी ने शिकायतों की सुनवाई की, जिसमें 125 प्रार्थना पत्र आए। वहीं मोतीपुर में 95, कैसरगंज में 120, महसी में 75, नानपारा में 128 शिकायतें आईं। कुल 55 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।