{"_id":"59400c764f1c1ba50a8b45ad","slug":"21497369718-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के अभियान में सहयोग करें राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के अभियान में सहयोग करें राजनीतिक दल
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के अभियान में सहयोग करें राजनीतिक दल
बहराइच। चुनाव आयोग की ओर से युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए शुरू किए गए अभियान में राजनीतिक दलों की सहभागिता को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें अभियान के अधिक से अधिक प्रचार पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपील की गयी कि अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दल भी सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान बताया गया कि छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की विशेष तिथियां 9 व 23 जुलाई हैं। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की कि अभियान का अपने स्तर से भी व्यापक प्रचार प्रसार करायें ताकि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोग विशेषकर युवा वर्ग अपना पंजीकरण करा सके। मौके सीडीओ राकेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला, मिहींपुरवा कुंवर वीरेंद्र मौर्य, कैसरगंज पंकज कुमार, महसी नागेंद्र कुमार, पयागपुर गुलाम सरवर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसी तिवारी, समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।