{"_id":"593998ac4f1c1b79318b45b9","slug":"21496946860-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपईडीहा में दवा की पांच दुकानों पर छापा, दो संदिग्ध नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपईडीहा में दवा की पांच दुकानों पर छापा, दो संदिग्ध नमूने लिए
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा की पांच दुकानों पर छापा, दो नमूने लिए
कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में मचा रहा हड़कंप
बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर बिक रही नकली दवाओं की शिकायत पर गुरुवार को दोपहर बाद औषधि निरीक्षक की अगुवाई में टीम ने दवा की पांच दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान पर संदिग्ध दवा मिलने पर दो नमूने लिए गए। उन्हें परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया।छापेमारी के चलते दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र के रुपईडीहा व आसपास के इलाकों में नकली दवा बिक्री की शिकायत अरसे से औषधि विभाग को मिल रही है। इसके तहत दोपहर में औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने टीम के साथ रुपईडीहा बाजार में स्थित दवा की पांच दुकानों को खंगाला। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अन्य दुकानों पर तो स्थिति ठीकठाक मिली, लेकिन ओम मेडिकल स्टोर पर दो संदिग्ध दवाइयां मिलीं। उनका नमूना लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। औषधि विभाग की छापेमारी के कारण दवा विक्रेताओं में हड़कंप रहा। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।