फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   स्टेडियम के मैदान में खिलाड़ी छात्रों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

स्टेडियम के मैदान में खिलाड़ी छात्रों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 28 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के मैदान में खिलाड़ी छात्रों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार सुबह जनपद स्तरीय युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता हो रही थी। तीन हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर चयन को लेकर दो कॉलेजों के छात्रों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


शहर के एक छात्र ने साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से लैस दबंगों ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। 40 मिनट तक हमलावर उत्पात मचाते रहे।
विज्ञापन


छात्राओं ने अपने को कमरे में बंद कर जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार शहर के वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मा मिला था। पहले दिन का कार्यक्रम सकुशल निपट गया।

गुरुवार सुबह 10 बजे फाइनल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इस दौरान सीनियर बालक वर्ग के तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच और सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के दो छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

लेकिन इन दोनों छात्रों के बीच प्रथम स्थान को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद खेल शिक्षकों ने विवाद को शांत कराया। लेकिन इसी दौरान महाराज सिंह इंटर कॉलेज के एक छात्र ने अपने सहयोगी छात्रों को स्टेडियम बुला लिया।

सभी लाठी-डंडे व लोहे की राड से लैस होकर आ धमके। उस समय डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं चल रही थीं। हमलावर युवकों ने प्रतिभागी खिलाड़ी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।

मैदान में खिलाड़ी छात्राएं भी मौजूद थीं। सभी ने स्टेडियम के कमरे में भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा के छात्र राहुल (17) धीरू, सहजाद रायनी (18) पुत्र नाजिम अली, शुभम चौधरी (18) पुत्र जितेंद्र चौधरी को पीटकर घायल कर दिया।

चीख पुकार मच गई। हमलावर लगभग 12 की संख्या में थे। इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात पुलिस के पहुंचने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मैदान में तड़प रहे खिलाड़ी छात्र राहुल, सहजाद व शुभम को आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत नाजुक है।

घायल छात्रों के साथ ही खेल शिक्षक मोहम्मद रसीद ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावर युवकों की शिनाख्त करने की कोशिश हो रही है। शीघ्र ही सभी को दबोच लिया जाएगा।


सिर पर लोहे की राड लगने से छात्र बेहोश
हमले में घायल मिहींपुरवा निवासी छात्र सहजाद के सिर पर लोहे की राड से हमला हुआ है। काफी खून बह गया है। देर शाम तक छात्र को होश नहीं आ सका था।

जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मैदान में मौजूद थे। ऐसे में आयोजक समिति की ओर से सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
- राजेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed