फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रात में फिर हुई झमाझम बरसात, दीवार गिरने से किशोरी किशोरी घायल, भर्ती

रात में फिर हुई झमाझम बरसात, दीवार गिरने से किशोरी किशोरी घायल, भर्ती

Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रात में फिर हुई झमाझम बरसात, दीवार गिरने से किशोरी किशोरी घायल, भर्ती
दिन में खुशनुमा रहा मौसम, खिली तेज धूप
विज्ञापन

बहराइच/घाघराघाट। तराई में रात में फिर झमाझम बरसात हुई। हालांकि शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया। रात को बारिश के दौरान जरवलरोड थाना अंतर्गत तपेसिपाह ठेलहापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर एक किशोरी घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

तराई में बीते दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात बादल झमाझम बरसे। 18 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके चलते शहर और ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी। हालांकि शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया। वर्षा थम गई। 10 बजे तक तो बादल आते-जाते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद तेज धूप खिली। लेकिन वर्षा के दौरान रात में जरवलरोड थाना अंतर्गत तपेसिपाह ठेलहापुरवा निवासी राकेश कुमार का कच्चा मकान ढह गया। इस घर में राकेश अपनी मां ललिता, बहन पूनम व पुत्री रीना के साथ सोया हुआ था। ढही दीवार की चपेट में आकर रीना (15) मलबे में दब गई। चीख-सुनकर परिवारीजन दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग भी एकत्रित हुए। उसे मलबे से निकालकर रात में ही सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां पर घायल रीना की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य परिवारीजन बाल-बाल बचे। उधर बारिश के चलते किसान काफी खुश हैं। लेकिन जलभराव की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। आंशिक बदली के बीच बूंदाबांदी और बौछारों का सामना तराई के लोगों को करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed