{"_id":"59c6a91c4f1c1bb4688b6309","slug":"201506191644-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 10 विभाग नवीनतम सूचनाएं अपलोड करने में फिसड्र्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 10 विभाग नवीनतम सूचनाएं अपलोड करने में फिसड्र्डी
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी भी जता चुके हैं नाराजगी
बहराइच। जिले में विभिन्न सरकारी महकमों की सूचनाओं को एकत्र कर बहराइच डॉट एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। जिले की वेबसाइट तो निरंतर विभागों की सूचनाओं के आधार पर अपडेट होती रहती है। लेकिन विभाग ही लापरवाही बरत रहे हैं। जिले के 10 विभाग ऐसे हैं जो नवीनतम रिपोर्ट नहीं अपलोड करते। उन्हें फिसड्डी मानते हुए चेतावनी भी दी गई है।
इस पर डीएम ने भी सख्ती बरतते हुए सभी विभागों को सूचनाओं को अपडेट करते हुए अपने लॉग-इन स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को जारी किए हैं। बहराइच जिले की सूचनाओं को यूपी सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के निर्देश हैं।
इसके लिए जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र द्वारा बहराइच डॉट एनआईसी की वेबसाइट बनाई गई है। इस पर सभी सूचनाएं डाली जाती है। एनआईसी की ओर से सभी सरकारी महकमों को उनके लॉग-इन आईडी और पासवर्ड भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एनआईसी द्वारा सभी सरकारी महकमों की सूचना, विज्ञप्ति, विभागीय आदेश को अपलोड किया जाता है। इसमें कुछ सरकारी महकमे ऐसे हैं, जो विभागों की सूचनाओं को ऑनलाइन किए जाने से गुरेज करते हैं। वह इन सूचनाओं को महज फाइलों में ही कैद रखना चाहते हैं।
इन सूचनाओं के अपडेट नहीं होने के कारण सरकारी विभागों में चल रही योजनाओं और नये कार्यों की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसको लेकर डीएम अजयदीप सिंह भी बैठक में कई बार नाराजगी जता चुके हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग आगे, अन्य फिसड्डी
ऑनलाइन सूचनाएं और शिक्षकों की भर्ती आदि की सूचना अपलोड करने में बेसिक शिक्षा विभाग अव्वल है। लेकिन डूडा, पंचायती राज, एनआरएलएम, मनरेगा, विकास विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, मंडी परिषद, स्वास्थ्य, जिला पंचायत विभाग सूचनाओं को ऑनलाइन कराने में सबसे अधिक फिसड्डी साबित हो रहे हैं।
विभागों की है जिम्मेदारी
जनपद के समस्त सरकारी विभागों को डीएम के आदेश पर लॉग-इन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। विभागों को एनआईसी से अपने पासवर्ड लेने के भी निर्देश हैं। लेकिन विभागों द्वारा किसी सूचना को दिए जाने के बाद ही उसकी अपडेट की जा सकती है।
-सुमित तिवारी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर