फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहू को एसडीएम ने कराया भर्ती

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहू को एसडीएम ने कराया भर्ती

Thu, 06 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहू को एसडीएम ने कराया भर्ती
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहू को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से जानकारी मिलने पर सक्रीय हुए एसडीएम नानपारा
तीन डाक्टर कर रहे निगरानी, अन्य व्यवस्थाओं के लिए राजस्वकर्मियों की बनाई टीम
अमर उजाला असर
बहराइच/नानपारा। नवाबगंज कस्बा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्रवधू धन के अभाव में पांच माह से बीमारी से जूझ रही है और जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रही है। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने पांच जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके साथ ही इसकी जानकारी एसडीएम नानपारा को दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने रात में ही सेनानी की बहू को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। साथ ही परिवार की अन्य व्यवस्थाओं के लिए चार सदस्यीय राजस्वकर्मियों की टीम गठित की है। एसडीएम ने कहा कि जितनी मदद हो सकेगी करेंगे।
नवाबगंज कस्बा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बरातीलाल पटवा की पुत्रवधू राजकुमारी अरसे से पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के चलते भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। पांच माह से वह भीख मांगने की स्थिति में भी नहीं है। पेट दर्द, हड्डी व अन्य शारीरिक समस्याओं के चलते बीमार होकर जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रही है। इस मामले का खुलासा अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से किया। साथ ही उपजिलाधिकारी नानपारा एसपी शुक्ला को भी पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर रात में ही राजस्वकर्मियों की टीम नवाबगंज भेजी। जहां राजकुमारी अपने खपरैल के मकान में जमीन पर कराहती हुई मिली। इसकी जानकारी टीम से मिलने के बाद आनन-फानन में एसडीएम ने राजकुमारी को सीएचसी नानपारा पहुंचवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने राजकुमारी के बुखार व निमोनिया के साथ हड्डी रोग से पीड़ित होने की बात कही। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्रवधू जिला अस्पताल में भर्ती है। समुचित इलाज व भोजन की व्यवस्थाएं की गई हैं। तीन डॉक्टरों की टीम राजकुमारी के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। भर्ती होने के बाद से स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन


वर्जन
चिकित्सीय व्यवस्था के अलावा परिवार की अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी राजस्वकर्मियों की टीम लगाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जितनी व्यवस्थाएं होंगी, दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शुक्ला, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed