फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   20 bed surgical ward at Kaiserganj CHC

बहराइच: कैसरगंज सीएचसी पर 20 बेड का सर्जिकल वार्ड शुरू

Thu, 09 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
20 bed surgical ward at Kaiserganj CHC
कैसरगंज सीएचसी का निरीक्षण करते पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य। संवाद
बहराइच। पूर्वाचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को कैसरगंज सीएचसी पर नवनिर्मित 20 बेड के सर्जिकल वार्ड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक समेत सभी चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि के उत्थान के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास कर रही है। चिकित्सालय की सभी सुविधाएं आम जनता को मिल सकें, इसके लिए हम सभी को बेहतर प्रयास करना होगा। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि सीएचसी पर आने वाले सभी मरीजों को सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही इस बात का भी प्रयास किया जाए सभी चिकित्सा सेवाएं गुणवत्तापरक हों। मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए उन्होंने कुछ दिनों पूर्व सीएचसी से डिस्चार्ज हुए मरीजों से फोन पर भी वार्ता की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेंद्र कुमार पांडे, एसडीएम महेश कुमार कैथल, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, डॉ.बीडी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा तहसील कैसरगंज के ग्राम पंचायत मंझरा तौकली के मजरा ग्यारह सौ रेती में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कटान प्रभावित 125 परिवारों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी लोगों को विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा गुरुवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, सर्जिकल वार्ड, बाल रोग विभाग, महिला विंग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय खत्री, सीएमएस डॉ.ओपी चौधरी, प्रबंधक रिजवान खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed