{"_id":"681d4ac15192aea62bca4ddeaa70fe8e","slug":"2-more-patients-of-dengu-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और रोगी मिले, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और रोगी मिले, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार का इलाज कराने पहुंचे दो और पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी पैथोलॉजी में ब्लड टेस्ट कराने पर दोनों में एंटीजन पॉजिटिव मिला है। इनमें एक की हालत बेहद गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है।
स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी डेंगू पर शिकंजा कसने का दावा कर रहे हैं लेकिन अब तक प्रभावी उपाय नहीं किए गए हैं। इसके चलते रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
तराई में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें दिल्ली कमाने गए डेंगू पीड़ित तीन रोगियों की मौत भी हो चुकी है लेकिन अब तक डेंगू पर शिकंजा नहीं का जा सका है। बुधवार को रुपईडीहा निवासी इसरार अहमद (18) और श्रावस्ती निवासी शुभम शुक्ला (20) जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन डॉ. आरबी सिंह के पास बुखार का इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
लक्षण के आधार पर चिकित्सक ने डेंगू का परीक्षण कराने की सलाह दी। दोनों ने आस्था पैथोलॉजी में रक्त का परीक्षण कराया तो इसरार के रक्त में प्लेटलेट्स महज 14 हजार मिले। इसके अलावा एंटीजन एंटीबॉडी, आईबी और आईजीएम भी पॉजिटिव मिला।
वहीं, शुभम के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या एक लाख मिली लेकिन एंटीजन पॉजिटिव था। पैथॉलाजी के चिकित्सक डॉ. जी सिंह ने बताया कि दोनो रोगी डेंगू की चपेट में हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इसरार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। इसरार को बुखार के साथ ही कमजोरी की शिकायत थी। शरीर पर चकत्ते निकल रहे हैं।
सीएमओ डॉ. केबी जैन ने बताया कि रुपईडीहा क्षेत्र में एंटी लार्वा और फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि यह इलाका नेपाल से सटा है, जिसके चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएमओ ने कहा कि सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया है। मामूली बुखार होने पर भी लोगों का समुचित परीक्षण कर दवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।