फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बुखार से मौत

बुखार से मौत

Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बुखार से मौत
बुखार पीड़ित मासूम की मौत, तीन लखनऊ रेफर
विज्ञापन

-14 और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। जिले में बुखार और डायरिया से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम की इलाज के दौरान बुखार से मौत हो गई। तीन मासूमों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं बुखार और डायरिया से पीड़ित 14 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मौसम परिवर्तन के साथ संक्रामक रोगों का कहर भी बढ़ने लगा है। नवाबगंज थाना अंतर्गत फुलटेकरा गांव निवासी विवेक (5) पुत्र बाबादीन को बुखार की शिकायत पर दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर में उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बुखार और डायरिया पीड़ित 250 से अधिक मरीजों का इलाज सोमवार को किया गया। इनमें 14 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं बलरामपुर जिले के राजघाट निवासी नेहा गुप्ता (9), रिसिया के पड़रीतारा निवासी इसरार (7) तथा विशेश्वरगंज के पकड़िया निवासी मोहम्मद कैफ (3माह) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed