{"_id":"59625ad14f1c1b4c718b4841","slug":"191499618001-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन
बहराइच। सावन माह में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को एसपी सिटी ने बैठक कर सुरक्षा के तैयारियाें की समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने कहा कि शहर के सिद्धनाथ मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए चित्रशाला-घंटाघर मार्ग पर सुबह से दोपहर एक बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मंदिर पर दो दरोगा और छह सिपाहियों के साथ महिला पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। पीएसी की ड्यूटी भी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ ही गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को अपने थाना क्षेत्र के मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।