{"_id":"594d54cb4f1c1bf77d8b46a6","slug":"191498240203-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीपुर-गौरा पिपरा मार्ग पर घुटनों भर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीपुर-गौरा पिपरा मार्ग पर घुटनों भर भरा पानी
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीपुर-गौरा पिपरा मार्ग पर घुटनों भर भरा पानी
शिकायत के बाद भी अफसरों ने नहीं दिया ध्यान, ग्रामीणों ने सीएम को भेजा पत्र
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर ग्राम पंचायत से गौरा पिपरा होते हुए रजनवा नेपाल बार्डर तक संपर्क मार्ग पर घुटनों भर पानी भरा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत मोतीपुर गांव में मोतीपुर-गौरा पिपरा संपर्क मार्ग स्थित है। यह मार्ग रजनवा बार्डर नेपाल तक जाता है, लेकिन इस मार्ग पर घुटनों भर पानी भरा है, जिससे लोगों को आवागमन प्रभावित है। ग्राम प्रधान साहीन बानो, मोहम्मद आदिल, हमीद अहमद, मोहम्मद शाकिब, मालती प्रसाद, राधेश्याम गुप्ता, पूर्व प्रधान रुस्तम अली आदि ने बताया कि जलभराव व कीचड़ युक्त मार्ग होने के कारण पैदल चलना दूभर है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण व जलनिकासी की व्यवस्था के लिए पीडब्ल्यूडी, उपजिलाधिकारी मोतीपुर व जिलाधिकारी को पत्र दिया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मार्ग का निर्माण तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।