{"_id":"59496aef4f1c1ba62f8b493e","slug":"191497983727-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी में ठेकेदार और सहायक अभियंता में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी में ठेकेदार और सहायक अभियंता में चले लात-घूंसे
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार और सहायक अभियंता में मारपीट
कोतवाली में दोनों पक्षों ने दी तहरीर
बहराइच। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सोमवार देर शाम एक ठेकेदार और सहायक अभियंता के बीच मारपीट हुई। ठेकेदार ने एई पर गलत तरीके से टेंडर को निरस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं एई ने गलत तरीके से गाड़ी रोककर हमला करने और बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के खत्रीपुरा निवासी कबीर ने बीते दिनों लोक निर्माण विभाग में ताजखोदाई गांव और खलीलपुर लिंक रोड के विशेष मरम्मत के कामों की निविदा डाली थी। ठेकेदार का कहना था कि सहायक अभियंता वेदप्रकाश यादव द्वारा शासन की मंशा के विपरीत काम करते हुए ई-टेंडरिंग में धांधली बरती जा रही है। इसी मामले को लेकर वह सोमवार शाम शिकायत करने कार्यालय गए थे। यहां दोनों मेें कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी और जमकर लात-घूंसे चले। देर शाम ठेकेदार और सहायक अभियंता ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। ठेकेदार ने गलत तरीके से उसके टेंडर निरस्त करने और उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं सहायक अभियंता ने ठेकेदार पर गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करने और बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी है। मामले की विवेचना की जा रही है।