{"_id":"59400c744f1c1b250b8b45ae","slug":"191497369716-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकप वाहन ने तोड़ा रेलवे गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकप वाहन ने तोड़ा रेलवे गेट
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू पिकअप ने तोड़ा रेलवे गेट
मोतीपुर (बहराइच)। मिहींपुरवा-परवानीगौढ़ी मार्ग पर स्थित रेल क्रॉसिंग गेट बंद होने के बावजूद एक पिकअप चालक तेज रफ्तार से गुजरा, जिसके चलते गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इस मामले में गेटमैन ने थाने पर तहरीर दी है। मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन के निकट परवानीगौढ़ी-मिहींपुरवा रेल क्रॉसिंग समपार फाटक संख्या 78/सी स्थित है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मैलानी-बहराइच प्रखंड पर ट्रेन संचालन के चलते गेटमैन सतेंद्र कुमार ने फाटक बंद किया था। इसी दौरान मिहींपुरवा की ओर से आया तेज रफ्तार पिक अप वाहन गेट को तोड़ते हुए निकल गया। आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बचे। इस मामले में गेटमैन सतेंद्र ने मोतीपुर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।