{"_id":"5c12744242c7925d486f683d","slug":"181544713282-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किए तबादले
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
कई सालों से चौकियों पर जमे हुए थे दरोगा, सिपाहियों पर भी गिरी गाज
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने जिले में 26 दरोगा, छह हेड कांस्टेबल और 27 सिपाहियों के तबादले किए हैं। एक साथ बड़े पैमाने पर हुए तबादले में कई सालों से चौकियों पर जमे दरोगा व सिपाही शामिल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को जिले के पुलिस फोर्स में बड़ा फेरबदल किया। कोतवाली नानपारा में तैनात एसआई मनोज सिंह को तिकोनीबाग चौकी प्रभारी, तिकोनीबाग पर लंबे समय से तैनात सभाशंकर यादव को गुरगुट्टा चौकी, टिकोरामोड़ के चंद्र पाल यादव को मिहींपुरवा और यातायात प्रभारी विनोद पांडेय को टिकोरामोड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली नगर में तैनात बृजेश तिवारी को सिविल लाइंस प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ करीब 26 दरोगा के तबादले किए गए हैं। इसी तरह हेड कांस्टेबल महेश उपाध्याय को नानपारा से रुपईडीहा, अरुण सिंह को मुर्तिहा से बौंडी, धर्मेंद्र सिंह को पयागपुर से कोतवाली नगर, संजय सिंह व दिनेश कनौजिया को विशेश्वरगंज से कैसरगंज, विजय सिंह को फखरपुर से रानीपुर भेजा गया है। एसपी ने पांच महिला आरक्षी प्रिया त्रिपाठी, पुष्पा यादव, अंजना, मंजूलता गौतम और सुमन समेत करीब 27 पुलिस कर्मियों को भी इधर से उधर किया है।