{"_id":"594c0dff4f1c1bb4758b4769","slug":"181498156543-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के किनारे लहूलुहान हालत में मिली वृद्धा, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के किनारे लहूलुहान हालत में मिली वृद्धा, अस्पताल ले जाते समय मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल लाइन के किनारे मिली घायल वृद्धा, मौत
बहराइच। अनारकली दरगाह मार्ग पर रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्धा गुरुवार दोपहर में लहूलुहान हालत में मिली। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस वृद्धा को जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह से अनारकली झील को जाने वाली रेल लाइन के किनारे गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे के आसपास लोगों ने एक वृद्धा को लहूलुहान हालत में देखा। उसके हाथ और पैर कटे हुए थे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दरगाह थानाध्यक्ष जेएन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।