फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ट्रांसफार्मर फुंकने से असवा गांव की पांच हजार आबादी अंधेरे में

ट्रांसफार्मर फुंकने से असवा गांव की पांच हजार आबादी अंधेरे में

Wed, 21 Jun 2017 05:04 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से असवा गांव की पांच हजार आबादी अंधेरे में
ट्रांसफार्मर फुंका, अंधेरे में पांच हजार आबादी
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया
10 दिन बाद फ्यूज जोड़ने के बाद धड़ाम हुआ ट्रांसफार्मर
मटेराचौराहा (बहराइच)। असवा मोहम्मदपुर गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का फ्यूज 10 दिन पूर्व उड़ गया था। इसकी शिकायत लोगों ने जेई से की। जेई ने सोमवार देर रात फ्यूज जुड़वा दिया, लेकिन फ्यूज जुड़ते ही ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे पांच हजार आबादी भीषण गर्मी में बिजली व पानी को तरस रही है। परेशान ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों की हीलाहवाली की शिकायत एक्सईएन से की है।

मटेरा फीडर से असवा मोहम्मदपुर गांव को बिजली सप्लाई की जाती है। गांव निवासी विनय चौधरी, राजा बाबू, आदिकानंद, गूना देवी, सतीश कुमार, दयाराम आदि ने बताया कि 10 दिन पूर्व तेज आंधी व पानी में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। इसकी शिकायत लोगों ने जेई चंद्रदीप गुप्ता से की। जेई ने सुबह फ्यूज जोड़वाने की बात कही, लेकिन 10 दिन बीत गए, अभी तक फ्यूज नहीं जोड़ा गया है। सोमवार देर रात फ्यूज जोड़कर बिजली सप्लाई चालू की गई, लेकिन इसी दौरान अधिक लोड से ट्रांसफार्मर फुंक गया। कर्मचारियों के सामने ही ट्रांसफार्मर फुंका, लेकिन 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, जिससे गर्मी में बड़ों से लेकर छोटे बच्चे तक काफी परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद को पत्र भेजकर जेई व अन्य कर्मचारियों की हीलाहवाली की शिकायत की है। साथ ही लोगों ने कहा है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मटेरा कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मामले में एक्सईएन आरिफ अहमद का कहना है कि जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। ट्रांसफार्मर शीघ्र ही बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed