{"_id":"594819264f1c1bf6258b470e","slug":"181497897254-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल व बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल व बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल व बाइक की टक्कर में दो घायल
उर्रा (बहराइच)। मधवापुर गांव में सोमवार को सुबह साइकिल व बाइक की टक्कर में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। साइकिल सवार की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी बंदेलाल (23) सुबह साइकिल से हरखापुर जा रहे थे। वहीं, हरखापुर की ओर से नौरंगीपुरवा निवासी इंद्रावती (38) पड़ोसी राकेश के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी उर्रा-हरखापुर मार्ग पर मधवापुर चौराहे पर बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में बंदेलाल व इंद्रावती घायल हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। गंभीर हालत में राकेश को मिहींपुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, इंद्रावती का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा है। अभी इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।