फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बिजली के लिये हाहाकार, दो स्थानों पर जले ट्रांसफार्मर

बिजली के लिये हाहाकार, दो स्थानों पर जले ट्रांसफार्मर

Mon, 19 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली के लिये हाहाकार, दो स्थानों पर जले ट्रांसफार्मर
बत्ती गुल होने से 20 हजार आबादी परेशान
विज्ञापन

दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ीं दिक्कतें
लोगों ने एक्सईएन को पत्र भेजकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की उठाई मांग
चरदा (बहराइच)। क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। बाबागंज कस्बे में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को अचानक फुंक गया। वहीं, बरगदहा गांव का ट्रांसफार्मर 15 दिन से जला पड़ा है। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लगभग 20 हजार आबादी परेशान है। मामले की सूचना के बाद भी कोई भी विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने एक्सईएन को पत्र भेजकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।

बाबागंज के नई बाजार व कस्बा से सटे वीरपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए बाबागंज में 250 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। शनिवार को अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इससे वीरपुर, कस्बा, नई बाजार बाबागंज की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। वहीं, क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगदहा चिलबिला के मजरा बरगदहा में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व जल गया था, जिसे अभी तक नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर के जलने से ग्राम पंचायत के दोनों मजरों बरगदहा व चिलबिला की बिजली आपूर्ति बंद है। बत्ती गुल होने से दोनों ट्रांसफार्मर परिक्षेत्र की लगभग 20 हजार आबादी परेशान हैं। ग्रामीणों और कस्बावसियों ने इस मामले में उपकेंद्र पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र के निवासी मालती प्रसाद, मैला राम, ओमप्रकाश सिंह, अजीत सिंह, रंगीलाल, राजेश, अमृत लाल, मुक्तीयार, शारदा वर्मा व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कुमार वर्मा आदि ने एक़्सईएन को पत्र भेजकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर लोगों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं, इस बारे में जेई नानपारा प्रमोद कुमार का कहना है कि स्टाक में ट्रांसफार्मर नहीं है। मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed